शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर अत्याधुनिक मशीनों से 73 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। जिले के कुल सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह व्यवस्था शुरू करने की योजना है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय ने सीएचसी पहुंचकर प्रस्तावित बीपीएचयू के लिए उपलब्ध स्थान और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।