बलिया शहर के बेदुआं बंधे पर से शराब की दुकानों को हटाने की मांग का आंदोलन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आबादी के बीच से दुकान को बेदुआ मौजे में दूसरी जगह स्थापित करने की मांग कर रहे है। मोहल्लावासी शनिचरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर क्रमिक अनशन पर बैठे है। समाजसेवी गिरजा शंकर राय ने कहा कि शराब, बीयर और देसी शराब की दुकान एक जगह पर संचालित हो रही है। इसी मौजे में दूसरी जगह स्थापित करने के लिए कई जगह है, इसके बाद भी आबाकारी विभाग दुकान संचालन को लेकर सामाजिक वातावरण का ख्याल नहीं रख रहा है। शराब की दुकानों को हटने तक आंदोलन चलेगा। इस मौके पर धर्म भारती, मोती जी, केशरी तिवारी, जितेंद्र, गौरी शंकर प्रसाद, प्रेम माली, नेत्रपाल, अजय ठाकुर, राम जी गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, आदि शामिल रहे।