फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बदहाली, यात्री प्रतिक्षालय में बन रहा इंक्वायरी ऑफिस, देखें वीडियो

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर बने यात्री प्रतीक्षालय के कैंपस का एक हिस्से को एल्मुनियम से घेर कर इंक्वायरी ऑफिस बनाया जा रहा है। जबकि कुछ भाग में यात्री प्रतीक्षालय यथावत रहेगा। मजे की बात तो यह है कि इस यात्री प्रतीक्षालय में महिलाओं व पुरुषों के लिए पूर्व में बने शौचालय के गेट पर ताला लटका हुआ हैं। रेलवे अधिकारियोस्के अनुसार रेलवे द्वारा अमृत भारत योजना से हो रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के चलते शौचालय का टंकी टूट गई। शौचालय की टंकी ही नहीं है, इसलिए शौचालय के गेट पर ताला लटका हुआ है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी इंक्वायरी कार्यालय से दिया जा रहा था। लेकिन अब रेल विभाग द्वारा इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी संस्था को दे दिया है। रेल इंक्वायरी ऑफिस का संचालन एक अप्रैल 2024 से ही करना था,लेकिन ऑफिस का निर्माण न होने से पिछले नौ माह से इस स्टेशन पर इंक्वायरी ऑफिस का संचालन नहीं हो रहा हैं। जिससे ट्रेनों का कोच कहां लगेगा यात्रियों को पता नही चलता हैं। ट्रेनों के आने पर यात्री अपने आरक्षित कोच तक पहुंचने के लिए दौड़ लगाते है। रेल प्रशासन की माने तो कोच डिस्प्ले के लिए यंत्र छह माह पूर्व से ही आ गया है।सुरेमनपुर में विकास कार्य होने के कारण उक्त यंत्रों को बकुलहा रेलवे स्टेशन में रखा गया है। जबकि इंक्वायरी ऑफिस न होने से यात्रियों को परेशानी तो अलग बात है,स्टेशन मास्टर को भी परेशान होना पड़ता है। कारण की ट्रेनों के परिचालन कार्य व इंक्वायरी का कार्य एक साथ करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें