फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया पुलिस को मिली कामयाबी, दो ट्रकों से 48 गोवंश पक़ड़े

रसड़ा क्षेत्र के पकवाइनार के समीप कटियारी के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार ले जा रहे गोवंश लदे कंटेनर और ट्रक को पकड़ा। वहीं, चकमा देकर ड्राइवर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोवंश का चिकित्सकिय जांच कर गोशाला भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि कोतवाली और चौकी की पुलिस कटियारी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दोनों ट्रैकों को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही ट्रकों के दोनों चालक कूद कर भाग निकले। ट्रैकों की तलाशी में 48 गोवंश सभी को गोवंशों का मेडिकल कराकर उन्हें गोशाला भेज दिया गया। दोनों ट्रको को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक स्वामियों तथा चालकों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें