फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : योगी की पुलिस की जो कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाला लिया जाएगा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि योगी जी की पुलिस का कॉलर कोई पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाल लिया जाएगा। कहा कि सभी जानते है कि सपा की सरकार थी तो जेल से छूटकर अपराधी डीजीपी कार्यालय में मिलते थे। पुलिस अधिकारियों को राजधानी में घसीटा जाता था। पुलिस की कोई आंखे नहीं निकाल सकता। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री ओमप्रकाश सिंह के बेटे व महामंत्री अरुण राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज पूरे देश मे आज यूपी पुलिस की मिसाल दी जाती है। पहले अपराधी जिला चलाते थे आज प्रदेश छोड़कर भाग गए या जेल के अंदर है। यह यूपी पुलिस का कमाल है। क्यों कि जब अच्छा नेतृत्व मिलता है तो लोगों तक न्याय मिलता है। योगी जी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित है। परिवहन मंत्री विधान सभा कार्यालय पर मीडिया के सवाल के जबाब में कहा। बांसडीह तहसील में विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर की पिटाई व दुर्व्यवहार से नाराज होकर दूसरे दिन पार्टी महामंत्री अरुण राजभर ने एक बयान में कहा था कि पीले गमछे से जिन्हें तकलीफ है, जिनकी आंखे नही काम कर रही हैं तो भारतीय सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता उनकी आंख निकाल लेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान में सरकार से भी लड़ना होगा तो लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो सरकार से अलग होने पर भी विचार करेंगे'। अरुण के बयान पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने माफी मांगी थी, वह विधान सभा प्रभारी से मिलने घर पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें