फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में उपचुनाव के बाद अध्यक्ष ने ली पहली बैठक, 70 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास का खाका खींचा

उपचुनाव में हुई जीत व शपथ ग्रहण के बाद आदर्श नगर पंचायत मनियर कार्यालय में प्रथम बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुचिया देवी की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आदर्श नगर पंचायत मनियर के विकास के लिए खाका खींचा गया। जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, नाली, बिजली मरम्मत, मनियर बस स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट, स्वागत द्वार की मरम्मत, हाई मास्क लाइट लगाए जाने, मनियर बस स्टैंड पर महिला शौचालय बनाए जाने, खुले नालों पर ढक्कन लगाने, मनियर बस स्टैंड पर तिरंगा झंडा लगाए जाने, पोधरोपण किए जाने सहित करीब 70 प्रस्तावों पर मुहर लगी। एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू व विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तथा बुचिया देवी के प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि नगर पंचायत को भव्य स्वरुप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अगर धन की कमी पड़ी तो शासन से मांग किया जाएगा एवं नगर पंचायत मनियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें