नाबालिग किशोरी से होटल में दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि भरौली स्थित होटल घटना का स्थल बताया जा रहा है लिहाजा होटल को भी सील कर दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। बताते चलें कि नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में जिस होटल का नाम लिया वहां के सीसीटीवी खंगाले गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।