फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में 25 हजार रुपये का इनामिया गोवंश तस्करी आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:54 PM IST

गोवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया रामबुझ यादव को बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस तथा उसका आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजते हुए जेल रवाना कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबुझ यादव उर्फ विपिन यादव, निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को जिन्न बाबा-शोभा छपरा मार्ग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 17 दिसंबर 2025 को बैरिया थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।क्षेत्राधिकारी के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर जनपदों में विभिन्न मामलों के कुल आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें