फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनदहाड़े नकाबपोशों ने मां-बेटे पर लोहे की रॉड से किया हमला

बहराइच। शहर के मोहल्ला नवागढ़ी घसियारीपुरा में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजकुमार पांडे के घर में दीवार फांदकर घुस गए। उन्होंने गैस सिलेंडर उठाने का प्रयास किया। घर में मौजूद गीता देवी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर बेटा राज दौड़कर आंगन में आया तो बदमाशों ने उस पर भी वार किया और अलमारी की चाबी मांगी। राज के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश दीवार फांदकर भाग निकले। राज ने बताया कि घटना के दौरान एक बदमाश ने अपने साथी को राजू कहकर पुकारा था। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें