फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सियार के हमले में महिला समेत चार घायल, वन विभाग कॉबिंग में जुटा

ishwar ashish Updated Fri, 24 Oct 2025 12:41 PM IST

बहराइच जिले में वन्यजीवों का खौफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नानपारा क्षेत्र के मसूद नगर गांव का है, जहां शुक्रवार को दो घंटे के अंतराल में सियार ने महिला समेत चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावर जानवर को भेड़िया बताया लेकिन रेंजर पियूष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि हमला भेड़िये ने नहीं बल्कि सियार ने किया है। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में कॉबिंग कर रही है। गांव निवासी केसरानी (54) शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में चारा लेने गई थीं तभी खेत में छिपे सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे उनके देवर रामकरण वर्मा ने डंडे से हमला कर किसी तरह महिला को बचाया। इस दौरान वह भी घायल हो गया। इसके करीब दो घंटे बाद सियार ने गांव के मंदिर के पास बैठे मोहनलाल (48) और अमरीका प्रसाद (42) पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। चारों घायलों को ग्रामीणों की मदद से बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह जंगली जानवर रात होते ही आबादी के आसपास घूम रहा है और अब दिन में भी हमला कर रहा है। रेंजर पियूष गुप्ता का कहना है, गांव में हमला करने वाला जंगली जीव सियार है, भेड़िया नहीं। टीम मौके पर है और लगातार कॉबिंग की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह-शाम खेतों और सुनसान रास्तों पर अकेले न जाएं और बच्चों को भी घर से दूर न जाने दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें