नवाबगंज, बहराइच , नवाबगंज के ग्राम पंचायत गोविन्दा पुर पंडित के मजरा बक्सी गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान द्वारा एक आम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यासर शाह रहे। क्षेत्र के लगभग पांच हजार रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया तथा अमन व शांति की दुआएं मांगी इस दौरान रोजेदारों को सम्बोधित करते हुए मौलाना मतीन ने कहा कि पवित्र रमजान माह नेकियों का महीना कहा गया है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है इसमें सब्र के साथ गरीब और जरूरतमंदों के साथ हमदर्दी का महीना है।तथा यह रहमतों का महीना है रोजा इस्लाम का पांचवा स्तंभ में से एक है जो शख्स आम दिनों में इबादत से दूर होता है, वह रमजान में इबादत करके गुलजार हो जाता है । रोजेदारों के सभी गुनाह माफ हो जाते हैं । उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान को 3 हिस्सों में बटा है। हर 10 दिन को एक असरा कहते हैं। इसका पहला असरा रहमत का है, अल्लाह अपने बंदों पर रहमत अता फरमाता है, दूसरा असरा मगफिरत का है, गुनाहों की माफी का है, गुनाहों को माफ कर देता है। जो रब का सच्चे दिल से इबादत करता है, गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है तो इस तरह की बरकत से अल्लाह उसकी गुनाहों को माफ कर देता है । रमजान का आखिरी अशरा जहन्नुम से मुक्ती का होता है । इस दौरान इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों ने शांति अमन की दुआएं मांगी गई आम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन मदरसा रियाजुल उलूम बक्शी गांव के साथ साथ पूरे गांव में जगह जगह पर किया गया आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान के साथ साथ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक यासर शाह, जिला पंचायत सदस्य जवाहर यादव पूर्व जिला पंचायत लुत्फ़ रहमान अंसारी,हसीब खान आदि मौजूद रहे