अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शहर के गोंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में पार्टी की और से आयोजित जिला स्तरीय कार्यकता समागम में भाग लेने के लिए रविवार को पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से सभी को दुःख पहुंचा है लेकिन सरकार उनकी निष्पक्ष तरीके से जांच करा करा रही है, जो लोग शामिल है उनकी जांच के साथ ही उनके रिश्तेदारों की भी जांच हो रही है अभी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सांसद पप्पू यादव की ओर से संत के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन करने पर कहा कि विपक्ष को विरोध व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन किसी को इस तरह विरोध नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हों। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीजेपी आंदोलन में छात्रों पर हुए मुकदमों को लेकर कहा के पीएम मोदी ने पूरे प्रदर्शन के दौरान एक बार नहीं कई बार युवाओं से संवाद किया और हर राज्यों की सरकारों ने भी कहा है के छात्रों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं होगी। पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्रों को सजा देना अदालत के चक्कर कटवाना ये हमारी सरकार नहीं चाहती बल्कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और हमारे देश के बच्चे सही राह पर आयें अपनी गलतियों से सबक लें। स्वयं में सुधार लाएं जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो। इस दौरान नानपारा से अपना दल विधायक राम निवास वर्मा, जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, अविनाश साहू तथा संजीव सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।