फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जंगली जानवर के हमले में चार ग्रामीण घायल, दहशत में जी रहे लोग, आधी रात को ही गांव पहुंचे विधायक

बहराइच के महसी तहसील में एक बार फिर जंगली जानवर की दस्तक से लोगों में डर का माहौल कायम हो गया है। हरदी थाना क्षेत्र के बदनपुरवा, मोतीपुरवा और सिसैय्या गांवों में देर रात तब अफरातफरी मच गई जब एक जंगली जानवर ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार सिंह, त्रिलोकी, खैरुन्निशा और रंजना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह आधी रात को ही गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और हमलावर जानवर की तलाश में जुट गई हैं। फिलहाल ग्रामीण दहशत में हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। चूंकि पिछले वर्ष भी इसी इलाके में खूंखार भेड़िये का आतंक था इस वजह से लोगों में एक बार फिर दहशत उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें