फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढोल-नगाड़ों के बीच पॉक्सो के फरार आरोपियों के घरों पर चस्पा हुई कोर्ट की नोटिस

नवाबगंज (बहराइच)। पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नवाबगंज पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव पहुंचकर दोनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा की। पुलिस ने ग्रामीणों के सामने आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। थाना नवाबगंज के पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद आरोपी ग्राम मिर्जापुर तिलक भटपुरवा निवासी इरशाद एवं दिनेश लंबे समय से फरार चल रहे हैं।न्यायालय ने फरार आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा की तामील करते हुए आरोपियों के आवास पर नोटिस चस्पा कर चेतावनी देने का आदेश दिया था। प्रभारी निरीक्षक रामनरेश ने बताया कि उसी के तहत ढोल नगाड़ों और एनाउंसमेंट के साथ दोनों आरोपियों के घरों पर बुधवार को नोटिस चस्पा की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार संपत्ति कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें