फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच में दूसरे दिन भी अवैध मदरसों के खिलाफ चला अभियान, एक मदरसा सील एक को चेतावनी

नेपाल सीमा पर स्थित मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दरोगा पुरवा गांव में अवैध रूप से बने दारुल उलूम अजीजिया नोमान मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगातार अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मदरसे की जांच कर रहे जिला मदरसा अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा उन्होंने यह कहा कि नेपाल सीमा से तकरीबन 15 किलोमीटर के दायरे में जितने भी अवैध रूप से संचालित मदरसे हैं सभी की सघनता से जांच की जाएगी और जिनके पास भी वैध दस्तावेज नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मदरसों को सील किया जाएगा। दो दिवसीय कार्रवाई के दौरान तकरीबन एक दर्जन से अधिक मदरसों की जांच की गई जिसमें 5 मदरसे सील किये गए। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मदरसों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई से मदरसा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें