फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अराजक तत्वों ने धार्मिक चबूतरे को किया क्षतिग्रस्त... लोगों में आक्रोश, भाजपा विधायक ने की कार्यवाही की मांग

बहराइच जिले के महसी तहसील अंतर्गत एक गांव के पास बाग में देव स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को क्षतिग्रस्त किये जाने की सूचना पर लोगों में भयंकर आक्रोश पनप उठा है जानकारी मिलने पर धार्मिक चबूतरे के पास पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने तत्काल शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि रामगांव थाना क्षेत्र के पड़ोहिया गांव के पास गांवट माता स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को देर रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। धार्मिकस्थल पर तोड़फोड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने नाराजगी जताते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है । इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। अति शीघ्र बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें