फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में यूपीएससी में चयनित मेधावियों का विद्यालयों में हुआ सम्मान

बहराइच के मिहींपुरवा में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में तहसील क्षेत्र के मेधावी छात्रों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफल अभ्यर्थियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में उनके पुराने विद्यालयों में भी सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रा रोली मदेशिया के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, जबकि नवयुग इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र महेश जायसवाल को सम्मानित किया गया। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों ने मेधावियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज यादव ने कहा कि विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से पढ़कर कई छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक रजनीकांत त्रिपाठी, देवेंद्र मदेशिया और आलोक कुमार शुक्ल सहित अन्य अध्यापक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। विद्यालय के प्रबंधक परमहंस मदेशिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया और प्रेम प्रकाश सिंह ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोली मदेशिया और महेश जायसवाल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर कस्बे के बाबूलाल शर्मा, सुरेश मदेशिया, किशोरी लाल, सुरेश वर्मा, डॉ. छोटेलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें