फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में धू-धू कर जली वैन... मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बहराइच में फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर-टेडवा मार्ग पर खड़ी एक मारुति वैन में सोमवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। वाहन स्वामी रोहित कुमार पुत्र जुगुल किशोर गुल्लावीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, के निवासी हैं। वह अपनी वैन संख्या यूपी 83 एई 3884 में जूता-चप्पल लेकर गांव-गांव घूमकर बिक्री करते हैं। सोमवार को वह जूता-चप्पल बेचने के लिए गजाधरपुर-टेडवा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि अचानक वाहन में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि एलपीजी से चलने वाले वाहन में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें