फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में सपा नेता ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 09:58 AM IST

बहराइच में सपा नेता पयागपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। सपा नेता और विधायक ने भाजपा के मौजूदा पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनके भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हमारे भाई नगर पंचायत पयागपुर के अध्यक्ष बालेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को शासन प्रशासन ने गलत तरीके से पद से बर्खास्त कर दिया। जबकि वह जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पयागपुर क्षेत्र में नशीले पदार्थ का सेवन कर तमाम युवा बर्बाद हो रहे हैं और नशे के कारोबार में विधायक सुभाष त्रिपाठी का तस्करों को संरक्षण प्राप्त है। इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक ने भी मुकेश श्रीवास्तव पर पलटवार करते हुए कहा कि वह एनआरएचएम घोटाले में आरोपी हैं। सीबीआई की जांच के घेरे में है। आय से अधिक संपत्ति की जांच उनके खिलाफ चल रही है, और तमाम तरह के आरोप भाजपा विधायक ने भी लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें