फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 04:24 PM IST

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के मोतीपुर वन रेंज के वनघुसरी बीट में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गयी, जब रामपुर जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर तेंदुआ चढ़ गया। तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पिछले तीन घंटे से मौके पर डटी हुई है। टीम का पहला प्रयास भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाने का है, ताकि तेंदुए को किसी प्रकार का खतरा न हो और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा जा सके। डीएफओ अपूर्व दीक्षित के अनुसार, तेंदुआ संभवतः भटककर आबादी के करीब पहुंच गया है। उसे बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आएं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें