बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से 2.34 क्विंटल नशीली कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, ट्रामाडोल कैप्सूल तथा अन्य मादक दवाएं बरामद की गई हैं। मौके से आदित्य कुमार मिश्रा (44) पुत्र कृपाराम मिश्रा, निवासी केवलपुर, स्टेशन रोड को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।