फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में नाव हादसा: 'आंखिन के सामने बहि गे नाती-नातिन...', आपबीती बताते हुए फफक पड़ीं सोनापति

'हम नाविक से कहित रहेन अधेंर होत है, जल्दी चलो भैया। लेकिन हमार बात कोऊ नहीं सुना। अंधेरे मा नाव लइके चले। पानी मा एक बड़ा पेड़ पड़ा रहै। बस नाव पलटि गे। हम तो बचि गएन, हमार पांच साल की नातिन और दो नाती आंखिन के सामने बहि गे।' यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती सोनापति का गला रुंध गया। जैसे-जैसे वो नाव हादसे की आंखों देखी बता रही थीं। शब्द जैसे उनके गले से बाहर आने की बजाय अंदर ही धंसते चले जा रहे थे। किसी तरह उन्होंने हादसे के बारे में कुछ जानकारी दी। इसके बाद शांत होकर लेट गईं और नातिन के ना मिलने के गम में डूब गईं। दरअसल, बुधवार की देर शाम बहराइच के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। मासूम बच्ची कोमल (5) पुत्री पंचम समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं। गुरुवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। लापता लोगों में भरथापुर निवासी दो नाव चालक मिहीलाल (40) पुत्र पुतई, शिवनंदन (50) पुत्र शालिक राम, कोमल (5) पुत्री पंचम निवासी मटेरा के दाड़े पुरवा, सुमन देवी (28) पत्नी प्रमोद, इनकी बेटी सुहानी (5) पुत्री प्रमोद, निवासी भरतपुर, ओमप्रकाश (30), इसका छोटा भाई मीनू (5) पुत्रगण घनश्याम, निवासी गिलौला, श्रावस्ती, और शिवम (11) पुत्र रामनरेश शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें