बहराइच के सलारगंज में पानी टंकी के पास जलभराव व गंदगी से निजात न मिलने पर नगर पालिका ईओ कार्यालय का शनिवार को लोगों ने घेराव किया। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत की। सभासद से कई बार मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका ईओ के कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।