फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीहा में नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की अफीम बरामद

बहराइच में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे रुपईडीहा कस्बा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर संयुक्त टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान मनपुरा बुद्धा पुत्री चिज बदामगर (65) निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें