फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: भक्ति के रंग में रंगा शहर, गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

शहर बृहस्पतिवार शाम को भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के उद्घोष, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। शहर के चौक बाजार में स्थित पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर महंत रविगिरि महाराज ने किया। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के साथ मंदिर की परिक्रमा की, जबकि शाम को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर छोटी बाजार, गुरुनानक चौक, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा और घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिद्धनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में ''जय जगन्नाथ'' के जयघोष करते रहे। और रह रह कर रथ को खींचते रहे। गुरुनानक मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वागत में पुष्पवर्षा की और रथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महंत रविगिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भगवान जगन्नाथ के संदेश प्रेम, सेवा और समरसता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में मंदिर के सेवक उमाकांत गिरि, हृदेश गिरि, वैभव जैन, रितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें