भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस कस्टम और एसएसबी की मुस्तैदी होने के बावजूद नशे का कारोबार आसानी से फलफूल रहा है। सीमा से सटे यूपी के बहराइच से पुलिस ने नशे की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सवा दो करोड़ की स्मैक बरामद की गई है।