बागपत। चमरावल गांव में देशी शराब का ठेका खुनले पर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। जाट महासभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में चमरावल के ग्रामीणों ने हंगामा कर शराब के ठेके को बंद कराया। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। वह सोमवार को शराब के ठेके बन्द कराने को लेकर ग्रामीणों के साथ डीएम से मिलेंगे।