मूछें हो तो नत्थू लाल जैसी" की कहावत को चरितार्थ करने पर पुलिस लाइन बागपत में तैनात एचसीपी सशस्त्र पुलिस राजेन्द्र सिंह ने मूछों को बढ़ाया हुआ था। जब पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने परेड के दौरान उनकी मूंछे देखी तो उनका बेहतर रख-रखाव करने पर 01 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनंदन और डीजीपी प्रशांत कुमार की प्रेरणा लेकर बागपत मे दरोगा राजेंद्र सिंह और सिपाही सचिन ने मूछें रखीं। एसपी सूरज कुमार राय ने एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया।