अमर उजाला की ओर से बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी सूरज कुमार राय ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए और यदि साइबर अपराध का सामना हो तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने, सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने और इंटरनेट का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षक भी मौजूद रहे।