फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत: जगजीत ने कहा,-MSP के लिए होगा बड़ा आंदोलन, गन्ना भुगतान और एमएसपी समेत किसान हितों पर हुआ मंथन

किसान महापंचायत: जगजीत ने कहा, एमएसपी के लिए होगा बड़ा आंदोलन, गन्ना भुगतान और एमएसपी समेत किसान हितों पर हुआ मंथन। डिजिटल के लिए-: छपरौली:- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू आजाद के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों की एक महापंचायत का आयोजित हुई, महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर खूब निशाना साधा। पंचायत की अध्यक्षता व संचालन ने किया। पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भारी बारिश में कहा कि देश में किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां उद्योगपति अपने उत्पादों का मूल्य खुद तय करते हैं, वहीं किसानों की फसलों का मूल्य सरकार या मंडी के दलाल निर्धारित करते हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को सरकार के साथ हुए एमएसपी गारंटी कानून समझौते को लागू न करने पर भी नाराजगी जताई। पंचायत में शादाब चौधरी, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है, किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराया जाए व गान्नै मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की और मुआवजे से संबंधित मुद्दे उठाए। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया और उनके समाधान की मांग की भाकियू आजाद के नेताओं ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें