फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जब कांवड़ में दिखे चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत... राकेश टिकैत ने फूल बरसाकर किया स्वागत

बागपत के दोघट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद खास दृश्य देखने को मिला। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान आंदोलन के प्रणेता महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े-बड़े पोस्टरों से सजी कांवड़ यहां पहुंची। इसे देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस विशेष कांवड़ का स्वागत फूल-मालाओं से किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के योगदान और संघर्षों को याद रखने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है। राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर है, हर जगह पुलिस की तैनाती है जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें