फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के इस गांव में दो साल से टंकी बंद, बदबूदार पानी पीकर बीमार हो रहे ग्रामीण,16 हजार की आबादी प्यास से बेहाल!

डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 04:09 PM IST

बागपत में रटौल थानाक्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां बीते दो साल से गांव की टंकी बंद पड़ी है और हैंडपंपों से आ रहा पानी भी पीला और बदबूदार है। इससे लगभग 16 हजार की आबादी प्रभावित है। गांव निवासी पूजा, बॉबी, कोमल, राकेश और चमन ने बताया कि कई हैंडपंप पूरी तरह खराब हो चुके हैं और जो कुछ काम कर भी रहे हैं, उनसे निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। लोग मजबूरी में यही गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, खासकर बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार अफसरों से शिकायत की गई, मगर कोई समाधान नहीं निकला। हालात इतने खराब हैं कि एक हैंडपंप को घंटों चलाने के बाद कुछ पानी निकलता है, जो देखने और सूंघने में ही गंदा और खतरनाक लगता है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी टंकी को ठीक कर और हैंडपंपों की मरम्मत कर पेयजल संकट से उन्हें राहत दिलाई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें