बागपत जनपद में तीन जनसेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई हुई। नायब तहसीलदार रूबी यादव ने बताया कि बागपत, अमीनागर सराय और बालेनी मे चल रहे जन सेवा केंद्रों पर संचालक की लोगों से ज्यादा रूपये लेने की शिकायत मिली थी, जांच पड़ताल के बाद इन्हें सीज कर कार्रवाई की गई।