फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरोपी भाजपा नेता ने पीड़ित को धमकाया, बोला-मुकदमों से कुछ नही होने वाला

डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Oct 2024 01:55 PM IST

बागपत शहर के देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले सोनू ने आरोप लगाया कि काफी समय से भाजपा नेता सतपाल उपाध्याय उसके पिता हीरालाल को टरकाता रहा और बाद में रुपये देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसके पिता बीमार हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। बताया कि हालत गंभीर होने पर उन्होंने भाजपा नेता से उपचार कराने के लिए रुपये मांगे, लेकिन भाजपा नेता ने रुपये नहीं लौटाये। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उसके पिता की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हो गई। अब वह अपने परिवार वालों के साथ पिता का शव लेकर रुपये मांगने भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचा तो भाजपा नेता के परिजनों ने छत से पथराव कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें