फैक्टरी मलिक से गाड़ी और दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस के साथ निवाडा क्षेत्र में देर रात दो बजे मुठभेड़ हुई। अमीर पुत्र यामीन निवासी मुग़लपुरा, साहिल उर्फ़ मुन्ना पुत्र युसूफ निवासी मुग़लपुरा। एक पुलिसकर्मी धीरज भी घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।