फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, हजारों की नगदी लूटकर बदमाश फरार

बागपत जनपद के रटौल-ढिकोली मार्ग पर खैला मोड़ के पास पीएसबी फिलिंग सेंटर पर कार सवार बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली। पुलिस मामले जांच मे जुटी है। रटौल-ढिकोली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप खैला निवासी विनोद भाटी का पीएसबी फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पम्प है। जहा पेट्रोल पंप पर गौरीपुर मितली निवासी पप्पन पुत्र इन्द्रपाल व कपिल पुत्र इन्द्र पाल काम करते है। पप्पन ने बताया की रात्रि लगभग 10 बजे वह पम्प पर कार सवार 6 युवक पहुंचे और कार में तेल डलवाने पर कर्मचारी ने पैसे मांगे तो मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास करने लगे। दोनों युवकों से मारपीट करने लगे, जिसमे कपिल के सिर व चेहरे पर चोट मारकर घायल कर दिया और 40 हजार की नगदी लूट फरार हो गये। पीडितों ने पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी और 112 पर पुलिस को भी सूचना दी। वही घायल को रटौल चिकित्सक के यहा भर्ती कराया। उसके बाद उसे वहा से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मे लगी है। वहीं पेट्रोल पंप के मालिक के भाई अवधेश भाटी ने बताया कि रात्रि में ही पम्प पर पहुची खेकड़ा पुलिस ने उनपर लूट की घटना नही होने की बात कहने का खूब दबाव दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें