बागपत जनपद के रटौल नगर पंचायत में एक मकान का ताला तोड़ चोरो ने अलमारी में रखे लाखो के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गये। पीड़ित जब घर पहुंचा तो घटना का पता चला पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। रटौल निवासी नूरदीन अंसारी पुत्र इदरीश ने बताया की वह बागपत में होटल का कारोबार करता है। और तीन महीनों से वह वही रह रहा है। बीच बीच में वह घर आता रहता है। रमजान का माह होने को लेकर घर के अन्य सदस्य भी घर का ताला लगाकर बागपत आ गये। जिसका फायदा उठा चोर उसके मकान का ताला तोड़ घर मे घुस आये और एक कमरे का दरवाजा तोड़ उसमे घुस गये वही दूसरे कमरे मे रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमे रखे लगभग पांच लाख की नगदी और चार तोले सोने के जेवरात जिसमे अंगूठी,गले का हार, कानो के कुंडल,झुमकी वही सवा किलो चादी के जेवरात जिसमे पाजेब,सेम्पिल,गले का हर,हसली आदि जेवरात चोर चोरी कर ले गये पीड़ित शुक्रवार होली के दिन जब अपने घर परिवार सहित बागपत से रटौल में घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा देख हक्का बक्का रह गया। उसने घर मे देखा दोनो कमरे के ताले टूटे पड़े थे। जब वह कमरे मे गया तो अलमारी संदूक का ताला टूटा देख चोरी की घटना का पता चला उसने शोर मचाया तो आस पडौस के लोग भी इकट्ठा हो गये पीड़ित ने बताया की लगभग आठ लाख की चोरी हुई है पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। वही नूरदीन के अनुसार आस पडौस के लोगो ने ही घटना को अन्जाम देने की बात कही है।