फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से कार टकराने से इंजीनियरिंग समेत दो की मौत, पांच घायल

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात मविकला गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने से दो दोस्तों कपिल (24) और प्रयागराज कौशिक (25) निवासी नांगलोई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार पांच घायल हो गए। वहां आये पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। दिल्ली के नांगलोई निवासी कपिल और प्रयागराज कौशिक मंगलवार रात कार लेकर देहरादून घूमने जा रहे थे। जैसे ही दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मविकला गांव के पास पहुंचे तो रास्ते मे लगे डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। तभी पीछे आ रही दूसरी कार भी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली के नांगलोई निवासी इंजीनियर कपिल और प्रयागराज कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में उपचार कराया। हादसे की सूचना मिलने पर नांगलोई से मृतको के परिवार वाले भी बागपत पहुंच गए। इसमे जांच अधिकारी अनिल यादव का कहना है कि डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें