भारतीय सेना को आपरेशन सिंदूर के तहत मिली शानदार सफलता को लेकर रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर ने तिरंगा यात्रा निकाली। राजेश पायलट जूनियर हाईस्कूल से लेकर लाइब्रेरी तक ग्रामीणों और छात्रों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा निकाली गई।