बागपत के अमीनगर सराय में कस्बा निवासी हिमांशु की मौत के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर शिव मंदिर में बैठक की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि मृतक के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। बैठक में पहुंचे पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मिलकर प्रतिनिधिमंडल बागपत एसपी से मुलाकात कर मामले के खुलासे की मांग करेगा। बैठक के बाद भी व्यापारियों ने दोपहर तक बाजार बंद रखा और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई।