टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या के बाद बुधवार को राज्यमंत्री केपी मलिक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वहां पर व्यापारियों ने बदमाशों का एनकाउंटर कराने, एक करोड़ रुपये मुआवजा, महिला को सरकारी नौकरी समेत अन्य मांगें उठाईं। राज्यमंत्री केपी मलिक ने उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। ऐसे बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए।