बागपत के बागेश्वर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ, जो पुराना कस्बा, देशराज मोहल्ला और चौहान चौपाल से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के आयोजक वेदप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से आए कथावाचक प्रयानंद श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रवचन देंगे।