हरियाणा के झज्जर जनपद के सैदपुर खड़ना गांव निवासी शिवभक्त मनोज गिरी महाराज अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और सनातन धर्म के जागरण का संदेश लेकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मनोज गिरी महाराज ने बताया कि वह अपने पूज्य गुरु भागवत गिरी बाबा के लिए हरिद्वार से 21 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर आए हैं।