फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पक्काघाट स्थित इस्लामनगर कॉलोनी में आग से भारी नुकसान, पशुओं की मौत

बागपत के पक्काघाट स्थित इस्लामनगर कॉलोनी में अकबर के छप्पर में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस, एक गाय और एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि एक गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग में बिस्तर, भूसा समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पशुओं की मौत और सामान के नुकसान को मिलाकर करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़िता फरहाना ने बताया कि उनके पिता अकबर ने कर्ज लेकर पशुओं को खरीदा था। इस हादसे से परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर तहसील से पहुंचे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें