गुफा मंदिर में रविवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन को हाइवे से रूट डाइवर्ट करना पड़ा। मंदिर के मुख्य द्वार पर पीएसी के जवानों ने भीड़ को रोका। पूजा करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ गाजियाबाद समेत कई जिले से श्रद्धालु पहुंचे।