फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जाएंगे

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आयोजित की जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप। जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने दौड़, भाला फेंक और पावरलिफ्टिंग समेत कई स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। पैरा स्पोर्ट्स की सचिव प्रफुल्ल त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 20 दिसंबर को बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन ने सभी को प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें