फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कुरड़ी गांव में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छपरौली के कुरड़ी गांव में शुक्रवार रात विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। छाया 34 के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि वर्ष 2014 में उनकी बेटी की शादी कुड़ी गांव के मोहित के साथ हुई थी। छाया का पति मोहित जाट रेजीमेंट में पठानकोट में पोस्टिंग है। 4 दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने बताया कि महिला के शव को रमाला ले जाकर वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूछताछ के लिए मोहित को पुलिस थाने ले आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें