फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बागपत कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी पार्टी का धरना, किशोरी की बरामदगी की मांग

उत्तर प्रदेश के बड़ौत की किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को को बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। भीम आर्मी पार्टी के जिला महासचिव राजकुमार गौतम ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव से 8 दिसंबर को कुछ युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया था। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो किशोरी की बरामदगी हो सकी है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे कलेक्ट्रेट प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को mआश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर किशोरी की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें