पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बड़ौत तहसील के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर नगर में जुलूस निकाला। जुलूस तहसील से शुरू होकर दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति से होते हुए वापस तहसील में सम्पन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने व्यापारियों से दुकाने बंद करने की अपील की।