फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ढिकौली के आदित्य ढाका का इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर सैनिक भवन में स्वागत

बागपत जनपद के ढिकोली गांव के एक युवक का नेवी में लेफ्टीनेंट पद पर चयन हुआ है। गांव पहुचनें पर युवक का सैनिक भवन में स्वागत कर बुजुर्गो और पूर्व सैनिकों ने उसे आशीर्वाद देकर समान्नित किया है। ढिकोली गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य ढाका पुत्र सत्येंद्र ढाका ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। आदित्य की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों से लेकर पूर्व सैनिक में खुसी का माहौल है। इसी खुशी को साझा करने और इस होनहार युवा का सम्मान करने शनिवार को गांव के सैनिक भवन प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिक संगठन की और से कैप्टन निरंजन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों दुआरा आदित्य को नेवी में लेफ्टिनेंट बनने पर सैनिक भवन में युवक को फूल मालाएं पहनकर वह आशिर्वाद देकर समान्नित किया गया है। इस मौके पर सूबेदार लच्छी,हवलदार बाबू खान,मुकेश मास्टर,तरुण फौजी,कैप्टन निरंजन,सचिन ढाका,लाखन आर्य,पुसमेन्द्र फौजी,देविंदर फौजी,धीरसिंह,यशवीर आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें